
दमोह। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय (महिला सुरक्षा शाखा)भोपाल व पुलिस अधीक्षक दमोह श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में 12 मार्च 2026 को महिला सुरक्षा शाखा दमोह द्वारा पुलिस सभागार दमोह में एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया.कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया व उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) देवी सिंह ठाकुर ने महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला.वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों व अस्वीकार योग्य घटनाओं के संबंध में सजग रहने हेतु उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया.उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और उनकी सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.सभागार में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में नगर की गणमान्य महिलाएं, जिनमें जस्टिस जेंडर स्काई ग्रुप की महिलाएं, जिला योजना समिति की सदस्य व पार्षद कविता राय, कांग्रेस नेत्री एड. निधि श्रीवास्तव, भाजपा नेत्री ऋतु पांडे व महिला पुलिस कर्मियों सहित अन्य गणमान्य महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया.इस अवसर पर महिला सुरक्षा शाखा की टीम से उप-निरीक्षक सविता रजक, सहायक उप-निरीक्षक राकेश पाठक, महिला प्रधान आरक्षक मंजूलता, लक्ष्मीकांत,महिला आरक्षक क्रांति. व आरक्षक गुड्डू भाई सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.
