भोपाल, 12 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को प्रदेश भर में उत्साहपूर्वक मनाएगी।
भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के एक दिन पूर्व 13 अप्रैल को उनकी प्रतिमाओं की सफाई कर संध्या के समय दीपोत्सव मनाया जाएगा और कार्यकर्ता 14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर मिष्ठान्न वितरण के साथ ही संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी करेंगे।
आंगनवाड़ी केन्द्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूलों में परिसर की सफाई, पेयजल व अन्य सामुदायिक सुविधाओं का रखरखाव किया जाएगा। 15 से 25 अप्रैल के बीच समाज के विभिन्न वर्गों के समाज प्रमुखों के साथ जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित कर भाजपा ने संविधान के प्रति जो सम्मान प्रदर्शित किया है, उस पर चर्चा की जाएगी।
