पति ने पत्नी और बच्चे के साथ की मारपीट

इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र के प्रीमियम पैराडाइज में पति और बेटे पर महिला से मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप है. पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.38 वर्षीय रंजना पंवार ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब 2 बजे पति जयदीप सिंह पंवार ने विवाद करते हुए लात-घूंसों और डंडे से उनके मुंह, सिर, कमर, घुटनों और कंधे पर वार किए, जिससे उन्हें कई जगह चोटें आईं.

आरोप है कि इस दौरान विहान ने भी उनके साथ गाली-गलौज की. जयदीप ने उन्हें और उनके बेटे को घर से निकलने के लिए कहा और बच्चे का गला पकड़कर उसके साथ भी मारपीट की. थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है. जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

विवाद में युवक पर चाकू से किया हमला, हाथ में आई चोट

Mon Oct 12 , 2026
इंदौर:चंदननगर थाना क्षेत्र के राजनगर में विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.कुशवाह नगर में रहने वाले 23 वर्षीय उमाकांत राजोरिया ने पुलिस को बताया कि […]

You May Like

Play sound