6 करोड़ की लागत से बना पुल हुआ जर्जर, पिलर और बीम में दरारों से हादसे का खतरा

छतरपुर: छतरपुर-नौडीहा बाजार होते हुए बिहार के शेरघाटी को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पर मड़वा गांव के पास बटाने नदी पर बना पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। करीब 10 वर्ष पहले लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस पुल के पिलर और बीम में बड़ी-बड़ी दरारें दिखाई देने लगी हैं। पुल की खराब स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों में किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण के समय से ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जाते रहे थे। उन्होंने निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग और निर्धारित मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। बावजूद इसके संबंधित विभागों द्वारा शिकायतों पर गंभीर ध्यान नहीं दिया गया।यह सड़क क्षेत्र की प्रमुख लाइफलाइन मानी जाती है। नौडीहा बाजार क्षेत्र की पत्थर खदानों और क्रशर प्लांटों से प्रतिदिन सैकड़ों ओवरलोड ट्रक इसी मार्ग से बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लिए निकलते हैं। साथ ही यह मार्ग बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों को भी जोड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुल क्षतिग्रस्त होता है तो लोगों को स्कूल, अस्पताल और व्यापारिक कार्यों के लिए 40 से 50 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। उन्होंने प्रशासन से विशेषज्ञों द्वारा पुल की तत्काल स्ट्रक्चरल जांच कराने तथा मरम्मत होने तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है।पथ निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता विनय कुमार ने कहा है कि मामले की जानकारी मिली है और जल्द ही अभियंताओं की टीम भेजकर पुल की जांच कराई जाएगी।

Next Post

कनाडिया पुलिस ने पिस्टल के साथ युवक को दबोचा

Mon Jun 1 , 2026
इंदौर: कनाडिया पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहा था.डीसीपी जोन 2 अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि शनिवार […]

You May Like