अच्छे दिन आने वाले हैं कहकर भाजपा ने धोखा दिया: विनय

जबलपुर: नगर कांग्रेस जनों ने जनता के बीच जनजागरण करने और महंगाई का मुखर विरोध करने का फैसला किया है। जिसके तहत आज मंगलवार की दोपहर 2 बजे कांग्रेसजन छोटा फुहारा मिलोनीगंज में एकत्र होंगे और वहाँ से लार्डगंज चौक तक पदयात्रा निकालेंगे। इस संबंध में उत्तरमध्य क्षेत्र के पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने बताया कि अच्छे दिन आने वाले हैं यह कहकर भाजपा सरकार ने जनता को साफ साफ धोखा दिया है।

इस बेरहम और बेतहाशा महंगाई के भारी बोझ से आज हर घर का बजट बिगड़ा हुआ है लोगों में मानसिक तनाव है और जनता बुरी तरह परेशान है। रैली में नगर कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी और सदस्य, महिला कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस सेवा दल, ब्लॉक कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई आदि कांग्रेस की सभी शाखाओं के लोग इस रैली में अपनी मौजूदगी दर्ज करेंगे। छोटा फुहारा से लॉर्डगंज तक इस पैदल रैली में शामिल महिला कांग्रेस सहित नगर की महिलाएं और युवतियाँ थाली पीटते हुए महंगाई के खिलाफ अपना आक्रोश और पुरजोर विरोध व्यक्त करेंगी।

Next Post

देहदान करने वाले प्रकाश आहूजा को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

Tue Aug 25 , 2026
रीवा:स्व. प्रकाश आहूजा का देहदान नागरिक मंच रीवा एवं सिंधी सेंट्रल पंचायत रीवा के माध्यम से श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय एवं संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय रीवा को चिकित्सा शिक्षा एवं मानव सेवा के पुनीत उद्देश्य से कराया गया.स्व. प्रकाश आहूजा ने अपने जीवनकाल में ही अपनी धर्मपत्नी का भी देहदान करवाया […]

You May Like