देहदान करने वाले प्रकाश आहूजा को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

रीवा:स्व. प्रकाश आहूजा का देहदान नागरिक मंच रीवा एवं सिंधी सेंट्रल पंचायत रीवा के माध्यम से श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय एवं संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय रीवा को चिकित्सा शिक्षा एवं मानव सेवा के पुनीत उद्देश्य से कराया गया.स्व. प्रकाश आहूजा ने अपने जीवनकाल में ही अपनी धर्मपत्नी का भी देहदान करवाया था और स्वयं भी अपनी देह चिकित्सा शिक्षा एवं मानव सेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया था. आज उनका यह संकल्प साकार हुआ.

यह उनके जीवन की महान सोच, संवेदनशीलता और मानवता के प्रति समर्पण को दर्शाता है. इस अवसर पर शासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई. यह केवल किसी व्यक्ति की अंतिम विदाई नहीं थी, बल्कि एक ऐसी महान विचारधारा को नमन था, जिसमें मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा करने का संकल्प जीवित रहता है. इस भावपूर्ण अवसर पर सरदार प्रहलाद सिंह, कैलाश कोटवानी, विजय थावानी, कैलाश आहूजा खट्टू, सोनू लखवानी, दीपक दुर्गिया, सुरेश मिहानी, भगवानदास मौजूद रहे.

Next Post

मानवाधिकार आयोग के विशेष मानिटर को निरीक्षण के दौरान मिली कई कमियां, बैठक में जताई नाराजगी

Tue Aug 25 , 2026
रीवा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मानिटर बालकृष्ण गोयल ने कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए. श्री गोयल ने कहा कि हर व्यक्ति को संविधान के आर्टिकल 21 में प्राप्त अधिकारों का आयोग संरक्षक है. आयोग की वेबसाइट एचआरसीएनईटी डॉट एनआईसी डॉट इन कोई […]

You May Like