भाजपा आईटी विभाग की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग की जिला बैठक भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के नेतृत्व में हुई। बैठक में संगठन के डिजिटल विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला आईटी संयोजक गौरव वाजपेयी ने कहा कि आईटी विभाग संगठन और समाज के बीच एक प्रभावी सेतु के रूप में कार्य कर रहा है।

उन्होंने मंडल आईटी संयोजकों एवं सह-संयोजकों को आगामी दिनों में संगठन के ताने-बाने को और अधिक मजबूत करने तथा संगठन की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को डिजिटल माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि संगठन से प्राप्त होने वाली सूचनाओं एवं कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

उन्होंने मंडल अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन के कार्यों को गति देने तथा आईटी विभाग की उपयोगिता को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। बैठक में जिला महामंत्री राजू पलैया, धर्मेन्द्र तोमर, जवाहर प्रजापति मंचासीन रहे तथा उन्होंने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।बैठक में जितेन्द्र सिंह धाकड़, रितिक अग्रवाल, दीपेंद्र सिंह भदौरिया, रितेश दत्त, रोहित तिवारी, विशाल कुमार शर्मा, सुरेन्द्र सिंह चंदेल, प्रह्लाद तोमर, पवन शर्मा,अभय सिंह तोमर, राहुल परिहार, लिनेश जाटव सहित विभिन्न मंडलों के आईटी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सुनील मिश्रा ने किया तथा अंत में दीपेंद्र तोमर ने आभार व्यक्त किया।

Next Post

जीडीए अध्यक्ष भदौरिया ने टीडीएस-06 योजना क्षेत्र का किया निरीक्षण

Wed Jun 24 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शिवहरे तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा. नरोत्तम भार्गव ने प्राधिकरण की प्रस्तावित टीडीएस-06 (भाटखेड़ी-रमऊआ) योजना क्षेत्र का निरीक्षण कर मुआयना लिया।निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष भदौरिया ने योजना के विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से अधिकारियों के साथा […]

You May Like