संभागायुक्त ने की शासकीय योजनाओं की जिलेवार समीक्षा

जबलपुर: संभागायुक्त धनंजय सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संभाग के सभी कलेक्टरों से शासन की प्राथमिकता योजनाओं की समीक्षा की और प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उनका समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राजस्व एवं सामान्य प्रशासन, राजस्व न्यायालयों के लंबित प्रकरण, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, लंबित विभागीय जांच, अनुकंपा नियुक्ति व पेंशन प्रकरणों की समीक्षा की।

साथ ही मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), कृषि वर्ष 2026 की योजनाएँ जैसे पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना, कामधेनु योजना, क्षीरधारा ग्राम योजना, और मत्स्य पालन में आधुनिक तकनीक के उपयोग की समीक्षा भी की गई। नगरीय प्रशासन में एसबीएम 2.0 और अमृत 2.0 के लंबित भूमि आवंटन प्रकरणों की जांच की गई, जबकि उद्योग विभाग की डीएलसीसी बैठक में चिन्हित योजनाओं के लक्ष्यों की समयसीमा में पूर्ति के निर्देश दिए गए। संभागायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नियमित मॉनिटरिंग करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल रहे।

Next Post

जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने पर बिलहरा के सीएमओ निलंबित

Thu Feb 12 , 2026
सागर। कलेक्टर संदीप जी आर ने विगत दिवस जैसीनगर में आयोजित जनसुनवाई में बगैर पूर्व सूचना एवं बगैर अनुमति के अनुपस्थित रहने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिलहरा के बी एस बघेल को निलंबित कर दिया। कलेक्टर कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिलहरा के […]

You May Like