जनता की अपेक्षा की कसौटी पर खड़ा उतरना ही हमारा लक्ष्य:गौर

भोपाल, 07 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि जनता की अपेक्षा की कसौटी पर खड़ा उतरना ही उनका लक्ष्य है।

श्रीमती गौर ने रघुनाथ नगर में 12 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण के कार्य का भूमि-पूजन और रोहित नगर फेस टू में 60 लाख की लागत से बनने वाली फोरलेन सीसी सड़क के निर्माण का भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि मिसरोद मंडल की शीतल हाइट्स में पहले भी सड़क निर्माण के कार्य हो चुके हैं। अब जनता की मांग पर 19 लाख की लागत से डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। कॉलोनी वासियों की जो भी अपेक्षा होगी, उसे हम पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस क्षेत्र की सीवेज लाइन को भी अमृत योजना फेस टू से जोड़ा जाएगा। वार्ड 52 में मिसरोद ग्राम के पीछे शीतल हाइट्स में 19 लाख रुपए की लागत से सड़क के डामरीकरण के कार्य का भूमि-पूजन किया।

Next Post

अच्छा काम करने वालों को करें पुरस्कृत:यादव

Fri Feb 7 , 2025
भोपाल, 07 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पुलिस की सेवा जीवन भर जवान रखने वाली सेवा है। पुलिस के सामने सदैव चुनौतियां रहती हैं, मुझे प्रसन्नता है कि म.प्र. पुलिस अपनी सभी चुनौतियों से जूझकर सफलता के नए आयाम तय कर रही है। डॉ. […]

You May Like