जगतगुरू को धमकी देने वाले दो और गए जेल

जबलपुर: जगतगुरु राघव देवाचार्य को जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को मदनमहल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जबकि एक आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है।विदित हो कि आठ अप्रैल को शहर के गोहलपुर निवासी अब्दुल मजीद नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया में प्रभु श्रीराम और मां बूढ़ी खेरमाई के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था।

संत ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। हिंदू समाज के लोगों ने मजीद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। मामले में पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कर ली थी। उसके बाद से ही प्रदर्शन में जगदगुरु सुखानंद द्वाराचार्य राघव देवाचार्य के भाषण का अंश सोशल मीडिया में प्रसारित कर उन्हें धमकी दी जा रही है।

थाना प्रभारी मदन महल श्रीमति संगीता सिंह ने बताया कि गठित टीम ने पतासाजी आरोपी आकिब अनवर अंसारी 20 वर्ष निवासी पानी की टंकी के पास गोहलपुर, एवं सलमान 19 वर्ष निवासी मुजावर मोहल्ला के पास केवट मोहल्ला थाना गढा को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि पूर्व में मोह. फैजान 21 वर्ष निवासी हिंद फर्नीचर के पास नया मोहल्ला ओमती को गिरफ्तार किया गया था।

Next Post

जाट के सीक्वल में काम करेंगे सनी देओल

Fri Apr 18 , 2025
मुंबई,(वार्ता) बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल फिल्म जाट के सीक्वल जाट 2 में काम करते नजर आयेगे। सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘जाट’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म जाट के जरिये सनी देओल ने फिल्म गदर 2 के […]

You May Like