जाट के सीक्वल में काम करेंगे सनी देओल

मुंबई,(वार्ता) बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल फिल्म जाट के सीक्वल जाट 2 में काम करते नजर आयेगे।

सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘जाट’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म जाट के जरिये सनी देओल ने फिल्म गदर 2 के बाद करीब दो साल बाद वापसी की है।दर्शकों ने सनी देओल की एक्शन परफॉरमेंस की तारीफ की।

गोपिचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म जाट का का निर्माण मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के सहयोग से किया गया है। सनी देओल अब जाट के सीक्वल में भी नजर आयेंगे। इस फिल्म का निर्माण भी मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के बैनर तले किया जायेगा और गोपिचंद मालिनेनी इसे निर्देशित करेंगे।सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर जाट 2 का पोस्टर शेयर करते हुये कैप्शन में लिखा, जाट नये मिशन पर।

Next Post

NRI से ठगी के आरोपियों ने हड़पे पैसों से कर्जे चुकाए और वाहन ख़रीदे

Fri Apr 18 , 2025
इंदौर: क्राइम ब्रांच की टीम ने एक हाई-प्रोफाइल साइबर फ्रॉड के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में रहने वाले एनआरआई युवक से भारत की मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर 2 करोड़ 68 लाख […]

You May Like