CM के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह पानी,पेट्रोल पंप सील

 

रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह पानी भरे जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार देर रात डोसी गांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर घटी।

इंदौर से सीएम काफिले के लिए बुलाई गईं करीब 19 इनोवा गाड़ियां जब डीजल भरवाने के लिए इस पेट्रोल पंप पर पहुंचीं, तो वहां से ईंधन भरने के कुछ ही देर बाद वे एक-एक कर बंद हो गई। वाहन चालकों ने तत्काल पेट्रोल पंप पर शिकायत की और प्रशासन को सूचित किया। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान सभी वाहनों के डीजल टैंक खाली करवाए गए, जिनमें से बड़े पैमाने पर पानी निकला। एक वाहन में जहां 20 लीटर डीजल डलवाया गया था, उसमें से करीब 10 लीटर पानी निकला। अन्य वाहनों में भी यही स्थिति देखने को मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल इंदौर से वैकल्पिक गाड़ियों का इंतजाम किया, जिससे सीएम की सुरक्षा और कार्यक्रम में शामिल होने की योजना प्रभावित न हो। उल्लेखनीय है कि शहर के बड़े कार्यक्रम ‘एमपी राइज 2025 रीजनल कॉन्क्लेव में शामिल होने शुक्रवार को मुख्यमंत्री रतलाम पहुंचे।

Next Post

खम्बें तो लगे पर लाईट नहीं, नाले-नालियां भी दुरुस्त नहीं,  डिंडौरी कलेक्टर से जवाब-तलब

Fri Jun 27 , 2025
जबलपुर। डिंडौरी जिले की शहपुरा क्षेत्र में बिजली व नाले-नालियों सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं न होने को जनहित याचिका के माध्यम से चुनौती दी गई है। एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने मामले में डिंडौरी कलेक्टर सहित अन्य को नोटिस जारी कर 14 जुलाई […]

You May Like