दीक्षांत शपथ सामाजिक दायित्वों का दस्तावेज- राज्यपाल

शहडोल, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज कहा कि भावी जीवन में ‘कॅरियर’ की सफलताओं में माता-पिता, गुरुजन और समाज के जरुरतमंद व्यक्ति के प्रति अपने कर्तव्यों को भूलना नहीं चाहिए। पालकों का संघर्ष, समाज के सबसे पिछड़े, गरीब व्यक्ति के आपकी शिक्षा-दीक्षा में योगदान की स्मृतियां सदैव बनी रहनी चाहिए।
श्री पटेल यहां पंडित शंभुनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि
याद रहे कि आपकी शिक्षा-दीक्षा में इन सभी का प्रत्यक्ष और परोक्ष त्याग और सहयोग शामिल है। दीक्षांत शपथ सामाजिक दायित्वों का दस्तावेज है। भावी जीवन में इसे संभाल कर रखें। प्रतिदिन उसे दोहराएं और उसके अनुसार आचरण करें। अपने आस-पास के वंचितों की जरूरतों की जानकारी लें। उनको पूरा करने का यथा संभव प्रयास करें।
श्री पटेल ने कहा कि स्वस्थ मानसिकता के लिए स्वस्थ शरीर का विकास जरूरी है। विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा स्वस्थ तन-मन के लिए नियमित व्यायाम, मिलेट्स/श्रीअन्न खाने, अधिक पानी पीने और भरपूर नींद लेने के चार मंत्र बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश के जनजातीय महानायक टंट्या मामा, रानी दुर्गावती, रानी कमलापति, रघुनाथ शाह एवं शंकर शाह सहित अन्य विभिन्न महानायकों से प्रेरणा लेना चाहिए।
राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में पं. शंभुनाथ विश्वविद्यालय की स्मारिका का लोकार्पण किया। विश्वविद्यालय के प्रतिभावान 45 छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधि प्रदान की।राज्यपाल शहडोल जिले के प्रवास के दौरान विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवार के नन भईया बैगा के घर ग्राम धुरवार पहुंचे। राज्यपाल की गांव पहुंचने पर नन भईया बैगा एवं ग्रामीणों ने कलश से अगुवाई की।

Next Post

जीप और कार की भिडंत में एक दर्जन से अधिक लोग घायल

Wed Feb 26 , 2025
धार, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में गणपति घाट के पास एक जीप और कार की भिडंत में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले में राऊ-खलघाट फोरलेन की नई सड़क पर ग्राम पलाश के […]

You May Like