शराब के नशे में युवक ने की आत्महत्या

छिंदवाड़ा . देहात थाना क्षेत्र के शंकर नगर परतला के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है बताया जा रहा है वह शराब पीने का आदी था। जानकारी अनुसार अजय पिता स्वर्गीय संतोष करदे 32 साल शंकर नगर का रहने वाला है उसने रात में परिवार के साथ खाना खाया। उसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। जब सुबह पत्नी उठी तो उसे उसने कमरे में देखा उसका पति फांसी के फंदे पर झूला हुआ था। महिला देखकर दंग रह गई। उसकी रोने चीखने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग और आस-पड़ोस के लोग आ गए। उसके शव सूचना पर पहुंची पुलिस ने ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Post

पेट्रोल पंप के सामने नाले में मिली युवक की लाश

Mon Jul 6 , 2026
उज्जैन। आगर रोड आकाश पेट्रोल पंप के सामने नल से सोमवार सुबह एक युवक की लाश बरामद की गई है। जिसकी पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि सुबह कुछ लोगों द्वारा पेट्रोल पंप के सामने नाले में लाश पड़ी होने की सूचना दी […]

You May Like