
उज्जैन। आगर रोड आकाश पेट्रोल पंप के सामने नल से सोमवार सुबह एक युवक की लाश बरामद की गई है। जिसकी पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि सुबह कुछ लोगों द्वारा पेट्रोल पंप के सामने नाले में लाश पड़ी होने की सूचना दी गई थी। पुलिस के पहुंचने पर आसपास के लोगों की मदद से युवक को नाले से बाहर निकाला गया। आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किया लेकिन किसी ने भी उसकी शिनाख्त नहीं की। युवक की जानकारी एकत्रित करने के लिए उसके कपड़ों की तलाशी ली गई उसके पास से एक तंबाकू की पुडिय़ा और देसी शराब का लाल क्वार्टर मिला। पहचान का कोई दस्तावेज नहीं था। मृतक ने काले रंग का लोअर और मेहरून रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। शव को पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचाया गया है और मामले में मर्ग कायम किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि रात को हुई बारिश के दौरान युवक शराब के नशे में नाले में गिरा है जिसके चलते उसकी डूबने से मौत हुई है। पहचान होने पर ही युवक के संबंध में जानकारी सामने आ पाएगी। एसआई सुरेंद्र मंडलोई ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए जिले के थाना पुलिस को फोटो भेजे गए हैं और गुमशुदा लोगों की जानकारी मांगी गई है।
