
दमोह. अखिल भारतीय लोधी-लोधा-लोध महासभा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ठाकुर की सागर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को दमोह में युवाओं ने प्रदर्शन किया.दमोह जिला युवा अध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी के नेतृत्व में निक्की,धर्मेंद्र,सत्येंद्र सिंह लोधी, राजकुमार लोधी, सुमित साहू,पुष्पेंद्र, अभिनंदन,नितिन,जगदीश,रंजीत,राहुल, नीरज, आकाश, सुरेंद्र सहित बड़ी संख्या में युवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे.प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह के बैनर तले पुलिस अधीक्षक महामहिम राज्यपाल मध्य प्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा.ज्ञापन में कहा गया कि सर्वजीत सिंह ठाकुर को सागर पुलिस ने झूठे प्रकरण में फंसाकर गिरफ्तार किया है,जो दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है.युवाओं ने आरोप लगाया कि इस प्रकार की कार्रवाई से पूरे मध्य प्रदेश के लोधी लोधा समाज में भारी आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि सर्वजीत सिंह ठाकुर को तत्काल रिहा कर प्रकरण से मुक्त किया जाए.ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा.
