
सिंगरौली । माड़ा वन परिक्षेत्र के मुढ़ी जंगल में मंगलवार देर शाम एक महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास तेन्दूपत्ता तोड़ रहे ग्रामीणों ने सूअर को खदेड़ा।
जानकारी के अनुसार ग्राम रम्पा निवासी रायमती शाह पति गीता प्रसाद शाह उम्र 60 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रायमती शाह रोज की तरह जंगल में पत्ती बीनने गई थीं। इसी दौरान झाड़ि़यों में छिपे जंगली सूअर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
