जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट में केस चलने के बाद भी जबरन निर्माण, विरोध करने पर युवक पर हमला

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत बेनीखेड़ा आगासौद में जमीन विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद किए जा रहे अवैध निर्माण को रोकने पहुंचे युवक के सिर पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक ग्राम बेनीखेड़ा निवासी हर्षराज पाण्डे (29) ने बताया कि आगासौद मोड़ पर उसकी पैतृक भूमि और मकान स्थित है। इस पैतृक संपत्ति के 0.47 हेक्टेयर हिस्से को शिवानी पाण्डे जबरन जितेन्द्र लोधी को बेच दिया था। इस अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ हर्षराज की दादी प्रेम बाई पाण्डे और उनके पिता, पुत्रों ने पाटन सिविल न्यायालय में केस दायर किया है, जो वर्तमान में कोर्ट में चल रहा है।

उसे सूचना मिली कि कोर्ट केस के बावजूद विवादित जमीन पर जितेन्द्र लोधी और साधूराम लोधी अवैध रूप से मकान का निर्माण कार्य करवा रहे हैं। मामले की जानकारी लगते ही बीती रात करीब 11 बजे हर्षराज अपने साथी सौरभ राजपूत और आकाश गर्ग के साथ मौके पर पहुंचा। आरोपियों को कोर्ट की दुहाई देते हुए कहा कि जब मामला न्यायालय में है, तो आप लोग जबरदस्ती मकान क्यों बना रहे हैं? इतनी सी बात सुनते ही आरोपी भड़क गए। समझाइश की बात सुनकर आरोपी जितेन्द्र लोधी और उसके पिता साधूराम लोधी पीड़ित के साथ विवाद करने लगे। इसी बीच वहां आरोपी मोनू पाण्डे हाथ में भारी- भरकम राइजर पाइप लेकर धमक पड़ा। तीनों आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पीड़ित को घेर लिया। इसके बाद मोनू पाण्डे ने हत्या के इरादे से हर्षराज के सिर पर राइजर पाइप से जोरदार हमला कर दिया, जिससे खून की धारा बह निकली। वहीं जितेन्द्र और साधूराम ने डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर हर्षराज के हाथ-पैरों को गंभीर रूप से चोटिल कर दिया।

Next Post

रीवा को मिली हवाई सौगात, शुरू हुई भोपाल और कोलकाता के लिए सीधी उड़ानें

Sun Aug 9 , 2026
रीवा, रीवा को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। रीवा एयरपोर्ट से भोपाल और कोलकाता के लिए सीधी हवाई सेवा की शुरुआत हो गई। एयरपोर्ट पर आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य के लोगों ने हवाई सेवा का जो सपना बरसों से देखा था वह […]

You May Like