प्रजातंत्र और समाज का मुख्य उद्देश्य लोगों के दुखों को दूर करना है: डिप्टी सीएम देवड़ा

जबलपुर: कभी-कभी कुछ कार्यक्रम संख्यात्मक दृष्टि से बड़े होते हैं, किन्तु कुछ कार्यक्रम गुणात्मक व भावात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे ही आज का कार्यक्रम है जिसमें वरिष्ठजनों व वृद्धजनों के कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए आयोजित किया गया है। प्रजातंत्र और समाज का मुख्य उद्देश्य लोगों के दुखों को दूर करना है। यह बातें उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और हितग्राहियों को हितलाभ वितरण का कार्यक्रम के दौरान भंवरताल के समीप संस्कृति थियेटर मेें कहीं।

आगे उन्होंने कहा कि सरकार जनता की भला के लिए होती है। सरकार का राजधर्म है कि वे जनता के हर कष्टों को संवेदनशीलता के साथ दूर करें। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के इलाज का प्रबंध के लिए आयुष्मान योजना अंतर्गत पांच लाख रूपये तक नि:शुल्क व्यवस्था है। उनके आवास की चिंता भी सरकार करती है, इसके साथ-साथ जनता की हर आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी है। साथ ही कहा कि सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनकल्याण को ईश्वरीय कार्य समझकर करें। उन्होंने कहा कि जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं उसकी फार्मेल्टी पूरी कर उसे बनवाना सुनिश्चित करें। सभा के दौरान जल गंगा अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई।
दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं की कमी नहीं: बाल्मिीकी
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मिीकी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देकर सभी के स्वस्थ्य होने की कामना की और कहा कि मध्यप्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं की कोई कमी नहीं होगी।
2014 के बाद संकल्पित सरकार है: दुबे
सांसद आशीष दुबे ने कहा कि 2014 के बाद केन्द्र व राज्य में संकल्पित सरकार है, जो गरीब, किसान, युवा व महिलाओं के साथ दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने राष्ट्रीय वयोश्री योजना जैसी कल्याणकारी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान किये जाते है।
जबलपुर विकास की ओर अग्रसर: अन्नू
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने संकल्प से समाधान अभियान को अद्भुत बताते हुए कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सामाजिक सारोकार से जुड़े कार्य लगातार हो रहे हैं। उन्होंने सभी की मंगलकामना करते हुए कहा कि जिस प्रकार मध्यप्रदेश तेजी के साथ विकास कर रहा है, उसी प्रकार जबलपुर भी तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।
जब संकट तब आयुष्मान कार्ड वरदान: अभिलाष
इस अवसर पर विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने आयुष्मान कार्ड के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जब संकट के समय कोई सहयोग नहीं करता है तब आयुष्मान कार्ड गरीब जनता के लिए वरदान साबित होता है। जिससे वे अपना इलाज कर जीवन को सुरक्षति कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोटिया, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, एमआईसी सदस्यगण, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस
अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत सहित बड़ी तादात में हितग्राही व आमजन मौजूद थे।

Next Post

ऋषभ हत्याकांड: तीन गए जेल, तीन फरार

Mon Mar 30 , 2026
जबलपुर:गढ़ा थाना अंतर्गत मदनमहल चौक में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते ऋषभ राजपूत (16) निवासी सिद्धबाबा, लाल माटी घमापुर की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिफ्तार कर रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है । जबकि तीन आरोपित […]

You May Like