
शाजापुर। एक सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. हादसा रविवार रात को शाजापुर से हिनौती के बीच शिवा होटल के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने पैदल सडक़ पार कर रहे संदीप पिता मानसिंह को टक्कर मार दी. घटना के बाद संदीप को एंबुलेंस से देर रात जिला अस्पताल पहुंचाया गयाए लेकिन गंभीर चोट की वजह से डॉक्टर ने सोमवार सुबह उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
