
इंदौर। त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर में जारी सघन चेकिंग अभियान के दौरान जूनी इंदौर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस टीम ने ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के पास दहशत फैला रहे एक संदिग्ध बदमाश को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.
जूनी इंदौर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी, तभी जूनी इंदौर ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के पास एक युवक हाथ में चाकू लहराते हुए दिखाई दिया. संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा. पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम सचिन डागर पिता विनोद डागर उर्फ मनोज, निवासी बी.के. हरिजन कॉलोनी, जूनी इंदौर बताया. पुलिस ने तलाशी के दौरान सचिन के कब्जे से एक तेज धारदार खटकेदार चाकू जब्त किया है. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई.
