पूर्व विधायक स्व. गंगाराम बांदिल की स्मृति में 39वीं श्रद्धांजलि सभा आज

ग्वालियर: भारतीय जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल पूर्व विधायक स्वर्गीय गंगाराम बांदिल की 39वीं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 2 जून, मंगलवार को प्रातः मुखर्जी भवन, भाजपा कार्यालय, महाराज बाड़ा में आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित होकर स्वर्गीय गंगाराम बांदिल को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे तथा उनके समाज और संगठन के प्रति योगदान को स्मरण करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बांदिल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करने का आग्रह किया है।श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गंगाराम बांदिल सेवा संस्थान एवं भाजपा महानगर संगठन के सहयोग से किया जा रहा है।

Next Post

महल-चेतकपुरी रोड एक बार फिर धंसकी, हादसे का खतरा

Tue Jun 2 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर में करोड़ों रुपये की लागत से बनी चर्चित महल-चेतकपुरी रोड एक बार फिर धंसने लगी है। हैरानी की बात यह है कि अभी मानसून की बारिश ने पूरी तरह दस्तक भी नहीं दी है और सड़क पर फिर से धंसाव के निशान दिखाई देने लगे हैं। इससे निर्माण […]

You May Like