
बेगमगंज। गौहरगंज मासूम कांड के आरोपित सलमान की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर हिंदू उत्सव समिति , मुस्लिम त्यौहार कमेटी , सकल दिगंबर जैन समाज समिति, नपाध्यक्ष संदीप लोधी , उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी एवं सभी पार्षदगण ,अन्य जनप्रतिनिधियों के आव्हान पर आज नगर बंद पूरी तरह सफल रहा। बजरिया चौराहे से सैकड़ों की संख्या में दोनों समुदायों के लोगों ने नारेबाजी करते हुए विशाल जुलूस निकाला जो नगर के मुख्य मार्ग से होकर तहसील कार्यालय पहुंचा ओर सामने सभी आक्रोशित लोग धरना देकर सड़क पर बैठ गए। भीड़ के कारण सागर-भोपाल मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया जो प्रदर्शन होने तक रहा।
मौके पर एसडीएम शौरभ मिश्रा , एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव , तहसीलदार प्रमोद उइके , थानाप्रभारी राजीव उइके सहित पुलिसबल पहुंच गया था।
हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एसडीएम को दिए गए ज्ञापन का वाचन करते हुए उल्लेखित मांगों के संबंध में बताया कि गौहरगंज थानांतर्गत पांजरा में 6 साल की मासूम के साथ हुई घिनोनी ओर विभत्स घटना से सभी समाज के लोग आहत है और आरोपित की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से मासूम बेटियों की सुरक्षा को लेकर आशंकित है। इससे असुरक्षा का भाव उतपन्न हो रहा है।
हम सभी पुरजोर मांग करते हैं कि पीड़िता के सुरक्षित भविष्य को लेकर ठोस कदम उठाते हुए शासन अपनी संवेदनशीलता का परिचय दे। ओर दुष्कर्मी एवं उसके संरक्षणकर्ताओं को तत्काल गिरफ्तार कर उच्च स्तरीय जांच कराकर फास्ट्रेक कोर्ट में जल्दी सुनवाई के बाद कठोरतम दंड दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि इस प्रकार के जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों में ख़ौफ़ पैदाकर ऐसे अपराधों पर अंकुश लगे और समाज में सद्भावना बनी रहे।
एसडीएम सौरभ मिश्रा ने आक्रोशित आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन भी उनकी भावनाओं से पूरी तरह जुड़ा हुआ है और उनकी मांगों से सहमत है जिन्हें वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा
