रुपया लगातार दूसरे दिन सात पैसे मजबूत

मुंबई, 06 नवंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में गुरुवार को रुपया सात पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.63 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर मंगलवार को भी सात पैसे चढ़कर 88.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में रही नरमी से रुपया आज सुबह 19 पैसे चढ़कर 88.51 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 88.49 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में अंतिम समय में बिकवाली से भारतीय मुद्रा 88.66 रुपये प्रति डॉलर के दिन के निचले स्तर तक उतरी।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपये की बढ़त सीमित रही।

Next Post

एनबीसीसी इंडिया ने गोल्डफील्ड्स ऑस्ट्रेलिया संग एमओयू किया

Thu Nov 6 , 2025
नई दिल्ली। एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने ऑस्ट्रेलिया की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनी गोल्डफील्ड्स ऑस्ट्रेलिया प्रा. लि. के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां ऑस्ट्रेलिया में रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और पुनर्विकास परियोजनाओं पर संयुक्त रूप से कार्य करेंगी। एमओयू पर एनबीसीसी के […]

You May Like