दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण

देवसर । शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद कल 20 अक्टूबर को होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जियावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मड़ी बांध स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जियावन थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह सहित पुलिस टीम के साथ माड़ी बांध पहुंचे। इस दौरान ग्राम पंचायत बभनी के सरपंच अरविंद केवट भी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा, साफ.-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही विसर्जन के दौरान आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने पर जोर दिया गया।

वहीं विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय जिम्मेदारों के साथ समन्वय बनाकर विसर्जन स्थल पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में धार्मिक परंपरा का निर्वहन कर सके।

Next Post

झाबुआ जिले में थाना प्रभारियों के स्थानांतरण, पुलिस महकमे में हलचल

Mon Oct 19 , 2026
झाबुआ. पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने जिले के विभिन्न थानों के प्रभारियों के स्थानांतरण किए हैं। पुलिस कप्तान द्वारा अधिकांश थाना प्रभारियों के प्रभार में बदलाव किए जाने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। इस फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद के रूप […]

You May Like

Play sound