नारी शक्ति का हुंकार: कल भोपाल में निकलेगा विशाल मशाल जुलूस, सीएम और भाजपा दिग्गज होंगे शामिल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे ने घोषणा की है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में कल 28 अप्रैल को भोपाल में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस शाम 5 बजे सोमवारा पुलिस चौकी से शुरू होकर सुभाष चौक होते हुए लखेरापुरा तक पहुंचेगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, महिला मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी।

परांजपे ने बताया कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही का अवलोकन कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझा और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महिलाओं की भागीदारी और अधिकारों के प्रति सजगता का संदेश देगा तथा नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Next Post

रॉयल चैजेंसर्ज बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Mon Apr 27 , 2026
नयी दिल्ली 27 अप्रैल (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। […]

You May Like