सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के निर्देशन में समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा दुर्गा पूजा पंडालों, देवी मंदिरों, प्रमुख बाजारों, धार्मिक आयोजन स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात, पार्किंग व्यवस्था तथा शांतिपूर्ण आयोजन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही आयोजन समितियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर आवश्यक सुरक्षा संबंधी समझाइश दी जा रही है। नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सिंगरौली पुलिस पूरी सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ निरंतर सक्रिय है।
Next Post
बाजार जाने के बाद घर नहीं लौटी थी बालिका, पुलिस ने तलाश कर परिजनों को सौंपा
Mon Oct 12 , 2026
सीधी:जमोड़ी पुलिस की तत्परता से 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। बाजार जाने के बाद बालिका घर नहीं लौटी थी , पुलिस ने तलाश कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा । बालिका को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। थाना प्रभारी जमोड़ी उनि. केदार परौहा […]

You May Like
-
7 months ago
रमजान में दान-पुण्य से मिलती है आत्मिक शुद्धि
-
11 months ago
मिलकर काम करेंगे तो इंदौर हमेशा रहेगा नंबर वन – महापौर
-
2 years ago
पति से झगड़े के बाद पत्नी ने की खुदकुशी