इंदौर: गांधीनगर थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के बाद मारपीट का मामला सामने आया है. आरोपी ने अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई.थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि 35 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि वह पिपलेश्वर महादेव मंदिर के सामने अरिहंत नगर क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी आरोपी अनिल भेरवे निवासी अरिहंत नगर ने उसे देखकर अश्लील गाना गाते हुए अभद्र टिप्पणी की. विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दी और कुल्हाड़ी के डंडे से महिला पर हमला कर दिया. हमले में महिला की दोनों जांघों और बाएं हाथ में चोट आई. आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने आरोपी अनिल भेरवे के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
Next Post
शराब के लिए दो भाइयों पर पथराव
Tue Mar 31 , 2026
जबलपुर: घमापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वी करिया पाथर इलाके में शराब पीने के लिए रुपयों की मांग पूरी न होने पर दो बदमाशों ने दो भाईयों पर पथराव कर दिया। हमले में दोनों भाई घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।पुलिस से मिली जानकारी […]

You May Like
-
5 months ago
इंदौर में आज एक साथ दो देहदान
-
9 months ago
राहत और बचाव में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: केजरीवाल