कन्नूर (वार्ता) केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष और विधायक सनी जोसेफ ने प्रदेश में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर कांग्रेस कार्यालयों और नेताओं पर योजनाबद्ध हमले करने का आरोप लगाया है।
श्री जोसफ ने कन्नूर में माकपा के गढ़ मलपट्टम में हाल ही में हुई घटना का हवाला देते हुए कहा कि माकपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालयों और नेताओं के घरों पर व्यापक हमले किए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस को पहले से सूचना होने के बावजूद इस हिंसा को बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने कहा कि माकपा पुलिस को निष्क्रिय बनाकर राज्य की कानून-व्यवस्था को बाधित कर रही है और गृह विभाग अपराधियों को नियंत्रित करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने में पूरी तरह विफल रहा है।
उन्होंने कहा कि माकपा के अपराधियों ने कल रात कांग्रेस के तलीपरम्बा निर्वाचन क्षेत्र के उपाध्यक्ष के इरशाद के घर पर हमला किया और खिड़की के शीशे तोड़ दिए तथा घर के परिसर में खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया जबकि इरशाद के पिता पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि पनूर में कांग्रेस, युवा कांग्रेस और केएसयू के पार्टी झंडे भी फाड़ दिए गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि हिंसा की शुरुआत युवा कांग्रेस के तलीपरम्बा निर्वाचन क्षेत्र के सचिव सनीश के आवास पर गांधी प्रतिमा को तोड़ने से हुई। केपीसीसी कार्यसमिति के सदस्य के. सुधाकरन, सांसद और राहुल मंगकूटथिल विधायक पर कथित तौर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान हमला किया गया।
केपीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि माकपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ व्यापक हिंसा की, जो इसके खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे।
कांग्रेस की आज की विज्ञप्ति में कहा गया ”कांग्रेस पार्टी मलप्पट्टम में गांधी प्रतिमा का पुनर्निर्माण करेगी। अगर माकपा इसे फिर से ध्वस्त करने की कोशिश करती है तो हम कन्नूर में उनकी हिंसा का दृढ़ता से विरोध करेंगे।”
