इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह चैन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है. टहलने निकले एक व्यक्ति के गले से अज्ञात बदमाश सोने की चैन झपट कर फरार हो गया. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है.थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि 41 वर्षीय मुकेश पगारे निवासी 123/ए अंजनी नगर, एरोड्रम थाना में रहने वाले हैं, थाने पहुंच उन्होंने पुलिस को बताय कि सुबह करीब 5.50 बजे रणजीत हनुमान रोड, द्रविड़ नगर तिराहा के पास टहल रहे थे.
इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका देखकर उनके गले में पहनी सोने की चैन झपट ली. चैन में हनुमान जी की गदा का पेंडल भी लगा हुआ था. वारदात के बाद आसपास तलाश की गई, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा. पीड़ित की शिकायत पर अन्नपूर्णा थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.
