
झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना की पहल पर कुपोषण मुक्त झाबुआ के तहत जुलाई 2024 से “मोटी आई कैम्पेन“ के तहत विभिन्न स्तर पर गतिविधियां आयोजित कर कुपोषण को कम किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अतिकुपोषित बच्चों का चिन्हांकन, मोटी आई का चयन कर प्रशिक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण, पौष्टिक आहार का वितरण, बच्चों के लिए थर्ड मील का वितरण, कुपोषित बच्चों की मालिश, निरन्तर मॉनिटरिंग की जाकर प्रत्येक बच्चों की प्रोफाईल कार्ड तैयार किया जाकर जिले में कुपोषण को कम किया गया। जुलाई 2024 की स्थिति में 1 हजार 613 अतिकम वजन के बच्चों एवं 337 बोर्डर लाईन मेम कुल 1 हजार 950 बच्चो को लक्ष्य निर्धारित कर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सुधार किया गया है।
