
रतलाम। शहर सहित जिले में लगातार चौथे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। दिनभर लोग छाते-रेनकोट लेकर निकले। वहीं लगातार हो रही बारिश से जहां मौसम में ठंडक घुल गई हैं, इससे आमजनों को गर्मी से राहत मिली हैं। रविवार को दिन की शुरूआत रिमझिम से हुई। दिनभर रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी रहा। लगातार हो रही बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री पर तो न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं लगातार गिरावट से आमजनों को उमस और चुभन वाली गर्मी राहत मिली हैं। मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में रिमझिम के साथ ही तेज बारिश की भी संभावना बन रही हैं। प्रदेश में मानसून के पहुंचने से अब मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया हैं। इससे लगातार बारिश के अनुमान हैं।
जिले में मानसून की सक्रियता के चलते रुक-रुककर रिझझिम बारिश का सिलसिला रविवार को भी बना रहा। सुबह से लेकर शाम तक कभी हल्की बूंदाबांदी तो कभी तेज बौछारों के रूप में वर्षा होती रही। इससे एक ओर जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान है, वहीं शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव और कीचड़ की समस्या से आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
