स्कूली बच्चों ने बनाई गयी मनाव श्रृंखला, दिलाई गयी शपथ

जबलपुर:नशे से दूरी, है जरूरी शीर्षक से चल रहे नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के तहत एएसपी शहर आयुष जाखड़, एएसपी ग्रामीण श्रीमति अनु बेनिवाल़ द्वारा राईट टाउन स्टेडियम में स्कूली बच्चों को नशे से दूरी, है जरूरी जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुये नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुये मादक पदार्थों, तंबाकू उत्पादों के सेवन से शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर पडऩे वाले गंभीर दुष्परिणामों की जानकारी दी।

नशे से होने वाली बीमारियों, आर्थिक नुकसान, पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन पर पडऩे वाले प्रतिकूल प्रभावों के संबंध में विस्तार से जागरूक किया। साथ ही स्वयं को नशे से दूर रखने, अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की।मनाव श्रृंखला बनाई गई। इसके साथ ही सभी को नशे से दूरी शपथ भी दिलाई गयी। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अखिलेश गौर, कोतवाली संभाग के अंधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षकगण, स्कूलों के बच्चे उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिले के समस्त थानों के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम, रैली आदि आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Next Post

इंदौर-उज्जैन 6 लेन सड़क के चार फ्लाई ओवर ब्रिज शुरू

Tue Jul 21 , 2026
इंदौर: इंदौर-उज्जैन सड़क चौड़ीकरण अंतिम चरण में पहुंच गया है. सड़क का संपूर्ण निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा होने की संभावना है. उक्त सड़क पर 6 फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित किया गया था, जिसमें से चार फ्लाई ओवर ब्रिज बन गए है. चारों फ्लाई ओवर […]

You May Like