फैक्ट्री में बड़ा हादसा: मशीन में फंसा नाबालिग का हाथ, कोहनी के नीचे से कटा

इंदौर: बेटमा थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया. टोस्ट बनाने की मशीन में हाथ फंसने से नाबालिग का हाथ कोहनी के नीचे से कट गया.
घटना शनिवार 16 मई को ग्राम कालासुरा पहाड़ी स्थित सुफा बेकरी कंपनी की है. 16 वर्षीय चेतन नागोरे काम कर रहा था, तभी उसका हाथ मशीन में फंस गया.

मशीन का घूमता हिस्सा चलता रहा, जिससे उसका हाथ कोहनी के नीचे से बुरी तरह कटकर अलग हो गया. घायल को तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. मामले में पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

माड़ा तहसील के हनुमान मंदिर प्रांगण में हुई मासिक महा आरती

Sun May 24 , 2026
सिंगरौली: माता आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा जी की कृपा एवं परम पूज्य परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के पावन आशीर्वाद से सिंगरौली जिले की माड़ा तहसील स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में महीने के चतुर्थ रविवार को आयोजित होने वाली मासिक महाआरती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ […]

You May Like