निर्माणाधीन रेलवे लाइन से लाखों का वायर चोरी, रघुनाथपुरा से फूलखेड़ी के बीच 630 मीटर कॉपर वायर चोरी

खिलचीपुर। खिलचीपुर थाना क्षेत्र के तहत रेलवे की निर्माणाधीन लाइन से कॉपर केटनरी वायर चोरी होने का मामला सामने आया है. राजगढ़-खिलचीपुर सेक्शन पर रघुनाथपुरा से फूलखेड़ी के बीच रेलवे ओवर ब्रिज के समीप से लगभग 630 मीटर कॉपर वायर चोरी हुआ है.

गौरतलब है कि उक्त रेलवे लाइन अभी चालू नहीं हुई है, इस पर विद्युतीकरण व अन्य निर्माण कार्य अभी जारी है. चोरी गये तार की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है. इससे काफी नुकसान होना बताया जाता है. तार चोरी होने की घटना से यहां चल रहे निर्माण कार्य की गति प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है.

रेलवे के सुपरवाइजर आशीष पटेल निवासी रीवा कॉलोनी रामपुर छापर, जबलपुर ने खिलचीपुर थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि चोरी गया वायर नई बीजी लाइन आरएमए-बीपीएल परियोजना का हिस्सा था. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश की जा रही है.

 

 

Next Post

देर रात तीन बारों मेंं पुलिस की छापेमारी

Mon Feb 9 , 2026
जबलपुर: शहर के तीन बारों में नियम कायदों की धज्जियां उड़ाकर देर रात कानफाडू डीजे बज रहे थे। शराब भी परोसी जा रही थी। युवा डीजे धुन पर थिरक रहे थै। जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने छापेमारी कर दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नियम का उल्लंघन करने वालों […]

You May Like