जबलपुर: शहर के तीन बारों में नियम कायदों की धज्जियां उड़ाकर देर रात कानफाडू डीजे बज रहे थे। शराब भी परोसी जा रही थी। युवा डीजे धुन पर थिरक रहे थै। जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने छापेमारी कर दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नियम का उल्लंघन करने वालों तीनों बारों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।जानकारी के मुताबिक नगर पुलिस अधीक्षक कैंट उदयभान बागरी के नेतृत्व में पुलिस ने होम साईंस कालेज रोड पर स्थित ओपीएम बार एंड रेस्टोरेण्ट चैक किया तो पाया गया कि तय समय के बाद भी बार में शराब परोसी जा रही थी एवं खाना परोसा जा रही थी इसके अलावा डीजे तेज साउण्ड में गाना भी बजाया जा रहा था जिसको तत्काल ही बंद करवाया गया।
ग्राहकों को घर जाने के लिए बोला गया। मैनेजर रविन्द्र जुरैल को इतनी रात तक बार रेस्टोरेंण्ट चलाने के संबंध में कोई अलग से अनुमति है इसके सम्बंध पूछताछ करने पर बार रेस्टोरेण्ट चलाने के संबंध में कोई भी प्रथक से अनुमति प्रस्तुत नही की गयी। इसी प्रकार नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव के नेतृत्व में दीनदयाल चौक स्थित डिकासा बार को चेक किया गया जहा पर देर रात्रि बार मे शराब पीना पाया गया। इसी प्रकार नगर गोराबाजार अंतर्गत तिलहरी स्थित लार्ड आफ द ड्रिंक्स रेस्टारेन्ट एंड बार को चैक किया गया मौके पर मैनेजर अश्विनी वेलानी पिता इंदरलाल वेलानी 29 वर्ष निवासी झामनदास चौक कांचघर घमापुर जबलपुर उपस्थित मिला।
साथ ही साथ बार के अंदर नवयुवक युवतियां जिनकी संख्या करीब 100 के उपर थी मदिरा पान एवं शाकाहारी एवं मांसाहारी खान पान कर रहे थे जो बार एवं रेस्टारेंट का लायसेंस चेक किया जो चौकिंग समय रात्रि 12.17 बजे तक बार चालू मिला जो बार एव रेस्टारेन्ट संचालन नियम के अनुसार रात्रि 12.00 बजे बंद हो जाना था। विशेष चैकिंग के दौरान उपरोक्त तीनों बार रात्रि 12 बजे के बाद भी चालू मिले। जिनके मैनेजरों को निमयमानुसार रात्रि 12 बजे के पहले बार बंद करने की हिदायत दी गयी।
