शातिर चोर, लुटेरे पकड़ाए, 6 मोबाइल, दो ई रिक्शा, दो टूव्हीलर जप्त 

जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने शातिर चोर- लुटेरे गिरफ्तार किए है। जिनके कब्जे से झपटे हुये आधा दर्जन मोबाईल, चुराये हुये दो ई रिक्शा, एक एक्सिस एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त की गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आय़ुष जाखड ने बताया कि हनुमानताल पुलिस ने मण्डी मदार टेकरी कब्रिस्तान के अन्दर बजूखाना के पास चोरी का माल बेचने की फिराक में घूम रहे समीर उर्फ कंजा पिता मुकीम खान 25 वर्ष निवासी निवासी टेडीनीम हनुमानताल, अविनाश चौधरी पिता गेदालाल चौधरी 22 वर्ष निवासी सिंधी केम्प को दबोचा गया तलाशी लेने पर मोटर सायकिल पर बैठा समीर तीन मोबाईल रखे मिला, जिसने पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकिल से अविनाश के साथ घूम-घूकर उक्त आईफोन एवं मोबाईल को झपटना स्वीकार किया। इसी प्रकार अविनाश चौधरी एक्सिस गाडी की डिक्की में 3 मोबाइल रखे मिला जिससे उक्त मोबाइल एवं एक्सिस गाडी के संबंध में पूछताछ करने पर समीर के साथ मिलकर घोडानक्कास के पास से पिछले साल उक्त एक्सिस गाडी चोरी करना स्वीकार करते हुये समीर के साथ उक्त आई फोन घमापुर से तथा तीन मोबाइल फोन कृषि उपज मण्डी से झपटमारी कर छुडाना स्वीकार किया। दोनों को थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर 2 ई रिक्शा ग्वारीघाट एवं विजय नगर क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी और लूट का माल जप्त कर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी समीर अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट, जुआ, चोरी, सहित 14 अपराध दर्ज है।

Next Post

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Thu Aug 20 , 2026
छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के सिवनीप्राण मोती के रहने वाले युवक ने गुरूवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार अजय पिता स्व. बद्रीप्रसाद शर्मा 52 वर्ष सिवनीप्राण मोती का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी के साथ रहता […]

You May Like