महिला पुलिस कर्मी के सूने मकान से जेवरात, नकदी पार 

जबलपुर। संजीवनीनगर थाना अंतर्गत धनवंतरीनगर में अज्ञात चोरों ने महिला पुलिस कर्मी के सूने मकान को अपना निशाना बना घर का ताला तोड़कर अलमारी से नकद और सोने-चांदी के कीमती जेवरात पार कर दिए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, धनवंतरीनगर हाउसिंग बोर्ड ऑफिस के पास निवासी प्रवेशलता महलोनिया (60) छटवीं बटालियन जबलपुर में पदस्थ हैं। वह बीते 18 सितंबर 2026 की शाम करीब 5 बजे अपने परिवार के साथ मकान में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव बेलखेड़ा गई हुई थीं। बीती रात करीब 10:50 बजे अपने परिवार के साथ वापस जबलपुर लौटीं, तो उन्होंने देखा कि घर की लाइटें जल रही थीं और मुख्य दरवाजा आधा खुला हुआ था। अज्ञात चोरों ने अलमारी के लॉक तोड़ दिए थे और उसमें रखे 30 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे

Next Post

इंस्टाग्राम पर दोस्त बन ठगे 90 हजार

Tue Sep 22 , 2026
जबलपुर। एक शातिर ठग ने इंस्टाग्राम पर दोस्त बनकर मां की बीमारी का झांसा दिया और एक युवक से 90 हजार रुपये ऐंठ लिए। अधारताल पुलिस के मुताबिक, कटरा निवासी मोहम्मद जुबेर अहमद (19) पुराने बस स्टैंड के पास वाहनों का इलेक्ट्रिक काम कर रहा था। तभी उसके इंस्टाग्राम पर […]

You May Like