रुपये में लगातार दूसरी गिरावट, डॉलर के मुकाबले 10 पैसे टूटा

मुंबई, 01 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 10.50 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 89.9850 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा लगातार दूसरे दिन कमजोर हुई है। यह बुधवार को 13 पैसे की गिरावट के साथ 89.88 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 6.50 पैसे टूटकर 89.9450 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और दिन भर बेहद सीमित दायरे में रहा। यह ऊपर 89.93 रुपये और नीचे 89.99 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार से निकासी और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में तेजी से रुपये पर दबाव रहा।

Next Post

2000 रुपये के 98.41 प्रतिशत नोट रिजर्व बैंक के पास वापस आये

Thu Jan 1 , 2026
मुंबई, 01 जनवरी (वार्ता) प्रचलन से बाहर किये गये 2000 रुपये के 98.41 प्रतिशत नोट अब तक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास वापस आ गये हैं। केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उसने बताया कि 2000 रुपये के नोटों को प्रचलन से बाहर […]

You May Like