नयी दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) राजस्व खुफिया निदेशालय ने हाथी दांत से बनी कलाकृतियों की तस्करी में लगे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 54 खूबसूरत कलाकृतियां बरामद की हैं और चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
वित्त मंत्रालय की बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, डीआरआई के अधिकारियों ने खुफिया सूचना के आधार पर लखनऊ में चार व्यक्तियों को रोककर उनसे ये कलाकृतियां बरामद कीं।
वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत हाथी दांत या उससे बने सामान का कारोबार वर्जित है।
इन कलाकृतियों में बैल, हाथी, कुत्ते और मनुष्यों की आकृतियां बेहद सुंदर ढंग से तराशी गयी हैं। बरामद कृतियों को उत्तर प्रदेश
इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच के लिए उन्हें बरामद कलाकृतियों के साथ उत्तर प्रदेश वन विभाग को सौंप दिया गया है।
