अत्यधिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए भिण्ड में स्कूल बंद

भिण्ड: जिले में अत्यधिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर भिण्ड के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने भिण्ड जिला अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई., माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्रों का अवकाश घोषित किया है।
विद्यालयीन शिक्षक, स्टाफ नियमित समय पर अपनी संस्था पर उपस्थित होकर अन्य शासकीय कार्य एवं प्रशासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। पूर्व से निर्धारित महत्वपूर्ण गतिविधियाँ तथा परीक्षाएं यथावत संचालित रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Next Post

दहलान धाम के हनुमान मंदिर की दानपेटी तोड़ी

Sat Sep 26 , 2026
सतना: जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर के दहलान धाम स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार को चोरों ने दानपेटी तोड़कर उसमें रखी रकम पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी रघु केसरी और सिंहपुर […]

You May Like