पिता सुपरस्टार, मां टॉप हीरोइन, फिर भी नॉर्मल लाइफ चाहती थीं श्रुति हासन, जानें दिलचस्प किस्सा

कमल हासन और सारिका की बेटी श्रुति हासन ने स्टार किड होने के बावजूद बचपन में सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश की। स्कूल में उन्होंने अपनी पहचान छुपाकर पूजा रामचंद्रन नाम से पढ़ाई की।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन और मशहूर एक्ट्रेस सारिका की बेटी श्रुति हासन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक सफल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वह एक बेहतरीन सिंगर और म्यूज़िशियन भी हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि स्टार किड होने के बावजूद श्रुति ने बचपन में अपनी पहचान छुपाकर एक सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश की थी। अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर श्रुति हासन से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा एक बार फिर चर्चा में है।

श्रुति हासन का जन्म 28 जनवरी 1986 को चेन्नई में हुआ था। उनके पिता कमल हासन उस दौर में साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक थे, जबकि मां सारिका भी टॉप हीरोइनों में शुमार थीं। श्रुति का जन्म माता-पिता की शादी से पहले हुआ था, क्योंकि उस समय कमल हासन और सारिका लिव-इन रिलेशनशिप में थे। बाद में साल 1988 में दोनों ने शादी की। श्रुति की शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के एक स्कूल से हुई।

पूजा रामचंद्रन के नाम से बनाई थीं पहचान

हालांकि, स्टार पैरेंट्स की बेटी होने के बावजूद श्रुति स्कूल में अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहती थीं। खुद श्रुति हासन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह नहीं चाहती थीं कि टीचर्स या दोस्त उन्हें कमल हासन की बेटी होने की वजह से अलग नजर से देखें या स्पेशल ट्रीटमेंट दें। इसी वजह से उन्होंने स्कूल में अपना नाम बदल लिया था। श्रुति हासन स्कूल में ‘पूजा रामचंद्रन’ के नाम से जाया करती थीं। इस नाम के जरिए वह एक आम स्टूडेंट की तरह रहना चाहती थीं और अपनी पहचान खुद बनाना चाहती थीं।

 

Next Post

मेडीकैप्स छात्रा से चाकू की नोंक पर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed Jan 28 , 2026
इंदौर: मेडीकैप्स यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा के साथ एक युवक ने चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया. वारदात के बाद पीड़िता खुद थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को […]

You May Like