सड़क पर उतरकर किसानों ने किया विरोध प्रर्दशन

छिंदवाड़ा. अमरवाड़ा में पोर्टल नही चलने से किसानों का रजिस्ट्रेशन नही होने के कारण उन्हें यूरिया नही मिल पा रही है जिसके चलते किसानों परेशान हैं यूरिया नही मिलने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है किसानों ने आज अमलरवाड़ा में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करना चालू कर दिया जिसके बाद अधिकारी पहुंचे और उन्होंने नगद काउंटर के माध्यम से सभी को पांच-पांच बोरी यूरिया दिलवाया। किसानों बताया कि उन्हें मंगलवार को सुबह आने की बोला गया था लेकिन उन्हें भी उडिय़ा मंगलवार को सुबह उपलब्ध नहीं हुई और सभी से कह दिया गया कि आप ए प्रणाली के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवा और यूरिया प्राप्त करें लेकिन लगभग किसानों ने बताया कि 15 -20 दिनों से पोर्टल नहीं चल रहा है। जिसकी वजह से रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहे हैं और हमें यूरिया की आवश्यकता अभी है। इसके बाद आकर्षित किसानों ने वेयरहाउस के समीप जेल चौराहा और मंडी प्रांगण के सामने जमकर प्रदर्शन किया सूचना मिलने पर तत्काल नाप तहसीलदार मोहित बोरकर कृषि विभाग की एसडीओ श्रीमती अनीता डेहरिया के साथ पुलिस विभाग की टीम पहुंची है जिन्होंने सभी किसानों को समझाया और कहा कि इस तरीके से रोड बंद करना उचित नहीं है ऐसे में आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी आप सभी को यूरिया देने की व्यवस्था बनाई जा रही है आप सभी शांति बनाए रखें इसके बाद मामला शांत हुआ

नगद काउंटर से दी जाए यूरिया ००००००००

किसानों ने मांग की है कि उन्हें आई प्रणाली में काफी दिक्कतें आ रही है जिसके बाद उन्होंने मांग की है कि उन्हें नगद यूरिया प्रदान की जाए ताकि उन्हें समय से यूरिया मिल सके और वह अपनी फसल में उपयोग कर सके क्योंकि फसल को अभी यूरिया की आवश्यकता है बाद में मिलेगी तो कोई काम की नहीं होगी।

Next Post

अनाधिकृत हूटर-फ्लैश लाइट पर पुलिस का शिकंजा

Tue Aug 4 , 2026
सिंगरौली । जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 1 से 10 अगस्त तक चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत मंगलवार को यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच […]

You May Like