दमोह:जिले में अलग-अलग घटनाओं में जहरीला पदार्थ का सेवन और सर्पदंश के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।थाना नोहटा क्षेत्र के ग्राम खमरिया निवासी प्रभावाई पति मूरत सिंह लोधी, उम्र 36 वर्ष ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाए। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया।
जबलपुर ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।वहीं थाना तेजगढ़ क्षेत्र के ग्राम टीकाराम पिपरिया निवासी गुलाबबाई पति भूपल लोधी, उम्र 45 वर्ष को सांप ने काट लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जिला अस्पताल चौकी प्रभारी शुभनारायण यादव ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
