नीट विवाद पर एनएसयूआई का प्रदर्शन

इंदौर. नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर शुक्रवार को एनएसयूआई इंदौर ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग उठाते हुए हृभ््र एजेंसी को तत्काल भंग करने की मांग की.

 

ज्ञापन सौंपने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो पेपर लीक के दोषियों को सजा दो और शिक्षा माफियाओं पर कार्रवाई करो जैसे नारे लगाए. छात्र नेता रजत सिंह पटेल ने कहा कि हृश्वश्वभ् जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में अनियमितताएं देशभर के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य पर सीधा आघात हैं. एनएसयूआई इंदौर जिला अध्यक्ष रजत सिंह पटेल ने कहा कि छात्रों ने वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद परीक्षा दी, लेकिन पेपर लीक की घटनाओं ने पूरी परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों और शिक्षा माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. संगठन ने ज्ञापन में मांग रखी कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जाए, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो तथा प्रभावित छात्रों के मानसिक और शैक्षणिक नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ठोस कदम उठाए. एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करेगा. प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में शुभम सिंह दरबार, सनी ठाकुर, अंकित सरोनिया, संदीप पटौदे, पलाश मिश्रा, कपिल सोलंकी, शशांक त्रिपाठी, नवीन पंवार, शुभम ठाकुर, देव चौहान, हिमांशु मलोरिया, कुणाल सुनहरे, रुद्र सिंह, मोहित चौहान सहित बड़ी संख्या में छात्र प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Next Post

डेली कॉलेज चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Sat May 16 , 2026
इंदौर।डेली कॉलेज सोसायटी के संविधान संशोधन और चुनाव प्रक्रिया को लेकर दायर सभी याचिकाओं को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने खारिज कर दिया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद 21 मई 2026 को प्रस्तावित चुनाव कराने का रास्ता लगभग साफ हो गया है. मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति संदीप […]

You May Like

मनोरंजन