इंदौर:हीरा नगर थाना क्षेत्र के शारदा नगर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि मृतक की पहचान 28 वर्षीय कृष्णकांत पिता रविशंकर के रूप में हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
