बिहार में NDA की बड़ी जीत के बाद EVM पर फिर शक, दिग्विजय सिंह ने मतदाता सूची (SIR) और वोट कटने पर उठाए गंभीर सवाल

नई दिल्ली, 14 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं, जिनमें महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस-वाम) को बड़ा झटका लगा है। रुझानों में महागठबंधन 54 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है, जबकि एनडीए (बीजेपी-जेडीयू) 185 सीटों पर मजबूत स्थिति में दिख रहा है। राजद नेता तेजस्वी यादव खुद अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं, जिससे साफ है कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को खारिज कर दिया है।

दिग्विजय सिंह ने SIR और EVM पर फोड़ा ठीकरा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने चुनाव नतीजों के बीच EVM को लेकर फिर से शंका व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि “जो मेरा शक था वही हुआ।” उन्होंने मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर भी ठीकरा फोड़ा। उनका आरोप है कि 62 लाख वोट कटे और 5 लाख वोट बिना SIR फॉर्म भरे बढ़ा दिए गए, जिनमें अधिकांश वोट गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के कटे हैं।

गहलोत ने महिलाओं को पैसे बांटने पर उठाया सवाल

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी बिहार में एनडीए की संभावित जीत पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान महिलाओं को ₹10,000 बांटना (पेंशन/खाते में पैसे) इस जीत के लिए जिम्मेदार है। गहलोत ने कहा कि चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गईं, लेकिन चुनाव आयोग चुप रहा। उन्होंने कांग्रेस को अपने संगठन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Next Post

बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार और NDA की जीत के 5 बड़े कारण: महिला वोट, नीतीश का जादू और मोदी-शाह का प्रचार

Fri Nov 14 , 2025
नई दिल्ली, 14 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के आधिकारिक रुझानों में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए की सत्ता में प्रचंड बहुमत के साथ वापसी होती दिख रही है, जबकि महागठबंधन को करारी हार मिली है। एनडीए की इस जीत का एक बड़ा कारण महिला मतदाताओं का समर्थन […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।