हरदोई में सड़क हादसे में तीन मरे

हरदोई 19 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के सांडी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बीती देर रात हरपालपुर थाना क्षेत्र के ककरा गांव से एक बारात सांडी कस्बे में आ रही थी, उसी बारात में शामिल होकर गांव निवासी रामखेलावन (25), संदीप (24 ),गोलू (22 ) व एक अन्य बाइक पर सवार होकर सांडी कस्बे में आ रहे थे कि तभी मानीमऊ गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में रामखेलावन,संदीप और गोलू की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी में भर्ती कराया है।

Next Post

मालीवाल ने नेता प्रतिपक्ष दलित को बनाने का केजरीवाल से किया आग्रह

Wed Feb 19 , 2025
नयी दिल्ली 19 फ़रवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली विधानसभा में किसी दलित को नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से आग्रह किया है। सुश्री मालीवाल ने श्री केजरीवाल को आज एक पत्र लिखकर कहा ”आपको याद होगा […]

You May Like

Play sound