पड़ोसी निकला दरिंदा, मासूम से हैवानियत

जबलपुर: चरगवां थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता उस वक्त शर्मसार हो गई जब एक 38 वर्षीय दरिंदे ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली 9 साल की फूल जैसी मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की।जानकारी के मुताबिक चरगवां थाना क्षेत्र स्थित गांव में रहने वाली 9 वर्षीय बालिका घर के पास ही स्थित एक किराना दुकान पर चॉकलेट और कुरकुरे लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले परशु बर्मन (38) की नीयत बिगड़ गई और वे घात लगाए बैठ गया।

पड़ोसी ने मासूमियत का फायदा उठाते हुए उसे बहला फुसला कर उसे अपने घर के भीतर खींच ले गया। जब काफी देर तक मासूम घर नहीं लौटी, तो बच्ची की मां चिंतित हो गई और उसे खोजने निकली। अनहोनी की आशंका के बीच मां जब पड़ोसी परशु के घर पहुंची तो वहां का खौफनाक मंजर देख उसकी चीख निकल गई। पकड़े जाने के डर से दरिंदा परशु मौके से भाग निकला, लेकिन बच्ची की मां उसकी करतूत समझ गई। मासूम रोते बिलखते हुए आपबीती सुनाई। मां के पैरों तले जमीन खिस गई। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर दर्ज कर हैवान पड़ोसी को हिरासत में ले लिया है।

Next Post

घोटाला: डाकघर में 30 लाख से अधिक का डाका

Mon Mar 2 , 2026
जबलपुर: सीबीआई जबलपुर ने सागर जिले के शाहगढ़ और राहतगढ़ उप-डाकघर में हुए 30 लाख रुपये से अधिक के वित्तीय घोटाले में उत्तर उपमंडल सागर के निरीक्षक (डाक) की शिकायत पर तत्कालीन उप डाकपाल मोहनलाल अहिरवार और ग्रामीण डाक सेवक मुकेश कुमार दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।सूत्रों से […]

You May Like