राशिफल-पंचांग : 31 अक्टूबर 2025

पंचांग 31 अक्टूबर 2025:-

रा.मि. 09 संवत् 2082 कार्तिक शुक्ल दशमीं भृगुवासरे रातअंत 4/2, धनिष्ठा नक्षत्रे दिन 2/54, वृद्धि योगे रात 1/47, तैतिल करणे सू.उ. 6/27, सू.अ. 5/33, चन्द्रचार कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.

——————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025
वर्ष के प्रारंभ में अनावश्यक वाद विवाद होगा, मन में तनाव रह सकता है, व्यर्थ चिन्ताओं से कार्य में व्यवधान आयेगा, व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, आकस्मिक क्रोध की स्थिति बन सकती है, शुभ समाचार प्राप्त होने का योग है, वर्ष के अन्त में नये स्त्रोतों में वृद्धि होगी, रूके कार्यो में गति आयेगी, धार्मिक कार्यो में व्यय होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आय के नवीन स्त्रातों में वृद्धि होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का अधिकारी के सहयोग से लाभ होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को अनावश्यक विवाद हो सकता हे, सिंह राशि के व्यक्तयों के रूके कार्यो में गति आयेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शुभ समाचार मिलेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ वाद विवाद से मुक्ति मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भागदौड़ अधिक होगी, अत्याधिक क्रोध की स्थिति न आने दें.

——————————————————–

आज का भविष्य- शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक निडर साहसी, महत्वाकांक्षी, परिश्रमी, एवं व्यक्तित्ववान होगा, बचपन में स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, अस्थिर बुद्धि का होने से उटपटांग बातें करेगा, विद्या प्रारंभ में कम एवं बाद में अच्छी होगी, मित्रों से धोखा खाने के बाद सीख मिलेगी, माता पिता का आदर करेगा.

——————————————————–

मेष- मित्रों केरूखे व्यवहार से खिन्नता होगी, वाणी पर संयम रखें. नौकरी के कार्यो में अधिकता रहेगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी.

वृषभ- अपने पक्ष को आत्म विश्वास के साथ रखें, जमकर जायजाद प्रापर्टी के कार्यो में सफलता मिलेगी, नये लोगों, के साथ संबंधों में मधुरता, स्वास्थ्य कष्ट दूर होगा.

मिथुन- स्वास्थ्य में सुधार होगा, साझेदारी में कोई बड़ी योजना बनेगी, वाहन चलाते समय सावधानी रखें, आकस्मिक धन लाभ होगा, शुभ संदेश मिलेगा.

कर्क- कानूनी मामलों में सावधानी से निर्णय लेने कीे जरूरत है, खोया आत्म विश्वास फिर से प्राप्त होगा, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, मन में संतोष बना रहेगा.

सिंह- जोखिम के कार्यो में रूचि बढ़ेगी, समय पर वादा पूरा नहीं करने का मलाल रहेगा, बुद्धिमानी एवं सूझबझ से बिगड़ा काम बनेगा, व्यापार व्यवसाय अनुकूल रहेगा.

कन्या- बीती बातों को भूलकर निजी संबंधों को सुधारें, सामाजिक जीवन में सम्मान मिलेगा, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, व्यवसायिक संबंधी योजना कारगर होगी.

तुला- सपने साकार करने का समय है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, व्यर्थ के तनाव से बचें, पद प्रतिष्ठा एवं सम्मान मिलेगा, निजी पुरूषार्थ से लाभ होगा,

वृश्चिक- सहयोग से बिखरे कार्य समेटने में मदद मिलेगी, राजकीय मामले में पक्ष मजबूत होगा. यश मान-सम्मान मिलेगा, जीवन सुखद रहेगा.

धनु- सूझबूझ से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी, युवाओं को कैरियर में नये अवसर मिलेंगे, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, अधिकारी वर्ग का सहयोग रहेगा.

मकर- कार्य स्थल पर सबकी जबावदेही तय करें, नई योजना की शुरूआत में परेशानी होगी, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी, महिला जाति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी.

कुम्भ- सुख में वृद्धि होगी, सोचसमझकर निवेश करें, दिनचर्या अनियमित रहेगी, मित्रता उपयोगी रहेगी, खानपान पर ध्यान दें, विवाद को टालना हितकर रहेगा.

मीन- सहूलियत के हिसाब से कार्य में बदलाव होगा, सोचे हुये कार्य में सफलता मिलेगी, आय से अधिक व्यय होगा, नौकरी के कार्यो में व्यस्तता रहेगी.

——————————————————–

व्यापार भविष्य-

कार्तिक शुक्ल दशमीं को धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव में 30 से 40 रूपये की मंदी होगी, धान्यों के भाव में अस्थिरता रहेगी, रूई, कपास, सूत, वस्त्र, पाट, जूट, बारदाना, के भाव में मंदी होगी, भाग्यांक 3441 है.

——————————————————–

Next Post

गाजा में युद्धविराम का फिर टूटना

Fri Oct 31 , 2025
मध्य पूर्व का हाल फिर से चिंताजनक हो गया है. गाजा में जो युद्धविराम हुआ था, वह टूट गया है और इज़रायल और हमास एक-दूसरे पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं. यह घटना इस इलाके की अस्थिरता को साफ दिखाती है और यह भी बताती है कि […]

You May Like